लायंस रांची ईस्ट ने ग्रामीणों के साथ मिलकर फलदार पौधे लगाये

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के सदस्यों ने रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड स्थित राजाडेरा गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर 8 जुलाई को फलदार पौधे लगाये। क्लब का मानना है कि फलदार वृक्षों से एक तरफ पर्यावरण की रक्षा होगी, दूसरी ओर गांव के लोगों को पौष्टिक फल प्राप्त होंगे। इससे कुपोषण की समस्या दूर होगी। फलदार वृक्षों को लगाने से गांव वाले खुश हुए। उन्होंने कहा कि वे इन पौधों की रक्षा करेंगे। समय आने पर फलों का आनंद भी लेंगे।

यह कार्यक्रम विजय जालान और अमरचंद बेगानी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का प्रायोजक लालपुर स्थित गहना घर प्राइवेट लिमिटेड था। यह जानकारी क्लब के जनसंपर्क पदाधिकारी राम कृष्ण जी ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब से बनवारीलाल खिरवाल, रमेश गोयल, सिद्धार्थ जायसवाल, अमित कुमार डब्बू, नीरज कांत साहा, रतन अग्रवाल, दिलीप शर्मा, वेद मिनोचा, अमरजीत गिरधर, रामबालक वर्मा, उमेश कामदार, प्रेम लता, आशा, रीना, मंजूषा एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई।