रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में दो दिन कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 14 जुलाई को दी।
17 जुलाई
उत्तरी भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इस पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
18 जुलाई
राज्य के उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में देखने को मिलेगा।