झारखंड सरकार ने आईपीएस का किया तबादला, कई जिलों के एसपी बदले, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने कई आईपीएस का तबादला कर दिया है। इस क्रम में कई जिलों के एसपी बदल दिये गये हैं। इसका आदेश गृह विभाग ने 5 जुलाई को जारी कर दिया है।

  • पदस्‍थापन की प्रतीक्षा में रहे संजय आनन्द लाठकर  को अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक (कोल्हान क्षेत्र, चाईबासा) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • गृह रक्षा वाहिनी के पुलिस उप महानिरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह को उप महानिरीक्षक, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • कोल्‍हान क्षेत्र, चाईबासा के पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह का पदस्‍थापन उप महानिरीक्षक (झा०स०पु०) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • पुलिस उप-महानिरीक्षक (रेल) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • पुलिस उप महानिरीक्षक (बजट) पटेल मयूर कनैयालाल को को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक, बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • पलामू के एसपी संजीव कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरा के रहे चन्दन कुमार सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है।