जेसीआई रांची उड़ान ने लिंग विभाजन को हटाने का किया प्रयास

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची उड़ान ने अपने नेशनल प्रोजेक्ट गरिमा के तहत लिंग विभाजन को हटाने का प्रयास किया। शाखा ने ऐसी लोगों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया, जो वर्चस्व वाले क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

सदस्यों ने कहा कि आज पुरुषों की जगह महिलाएं पेट्रोल पंप पर काम कर रही हैं। पिंक ऑटो रिक्शा महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा है। इसी तरह आज पुरुष भी महिलाओं की जगह दूसरों को मेहंदी लगाकर अपना काम भली-भांति कर रहे हैं।

इसके अलावा सदस्‍यों ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत शाखा ने निवारणपुर जाकर वहां की बालिकाओं को कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल सौंपा। शाखा ने ड्राइंग, पेंटिंग, कुकिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया।

कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्ष विनीता चितलांगिया, सचिव अनि‍ता अग्रवाल, नीतू छपरिया, अनि‍ता सोमानी आदि भी मौजूद थीं। यह जानकारी प्रवक्ता रोली चौधरी ने दी।