महाराष्ट्र के रायगड में बारिश से भारी भूस्खलन, 36 की मौत, 50-60 लोगों के फंसने की आशंका

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

महाराष्ट्र में मानसून जैसे आफत लेकर आया है। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश से जगह-जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई जिले इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और अभी भी हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं।

महाराष्ट्र के रायगड में तलाई गांव में भूस्खलन होने की ख़बर आ रही है। इस हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई है। रायगड के महाड तालुका अंतर्गत तलाई गांव में हुए भूस्खलन के बाद 50-60 लोगों के फंसने की भी आशंका है। जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्राथमिक सूचना दी गई है कि करीब 50 से 60 नागरिक फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बारिश कम होने के बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लगातार हो रही बारिश के कारण बचाव अभियान में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।