रामगढ़। रामगढ़ जिले के मांडू के पूर्व विधायक खीरू महतो के पोते का अपहरण करने के प्रयास के आरोप में रामगढ़ पुलिस ने चार लोगों को धर दबोचा है।
अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया पूर्व विधायक खीरू महतो की लिखित शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वेस्ट बोकारो के बिहारी महतो को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में बिहारी महतो ने 29 और 30 जून को हर्ष राज के अपहरण के उद्देश्य से रजरप्पा थाना क्षेत्र के जेमरा से विकास कुमार महतो और अब्बू रहमान उर्फ एपी के केदला आने की बात स्वीकार की। लेकिन घटना के पहले ही हर्ष राज के परिजनों को इस बात की जानकारी मिल गई और पुलिस की तत्परता से अपराधियों की यह योजना सफल नहीं हो पायी।