इंतजार की घड़ियां खत्म: पर्यटकों के लिए खुला बिरसा जैविक उद्यान, सुबह 9 बजे से शाम इतने बजे तक एंट्री

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जू को बंद रखा गया था।

करीब तीन महीने से बंद पड़े इस जू को पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है, जैविक उद्यान समेत राज्य के विभिन्न पार्कों को खोलने के आदेश के बाद सैर सपाटे पर निकलने वाले लोगों के चेहरे पर रौनक लौट आयी है। अब बिरसा जैविक उद्यान आने वाले टूरिस्टों को निराशा हाथ नहीं लगेगी।

यहां बता दें कि बिरसा जैविक उद्यान में आप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक घूम सकेंगे। इसके लिए पहले आपको एंट्री टिकट खरीदना होगा, टिकट के दाम नहीं बढ़ाये गए हैं। आप टिकट जू के काउंटर से या फिर ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। बेहतर होगा कि आप ऑनलाइन टिकट खरीदें।

इस लिंक पर क्लिक कर खरीदें ऑनलाइन टिकट–https://onlinetickets.birsazoojharkhand.in/