हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई की अहले सुबह निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे। उनका इलाज आईजीएमसी चल रहा था। उनके निधन के बाद राज्ये सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की जिम्मेवारी भी निभाई थी। जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन गुरुवार की सुबह 3.40 बजे हुआ। वे दोबारा कोरोना पॉजिटिव हो गये थे। इसके बाद से उनका इलाज शिमला के आईजीएमसी में चल रहा था था। करीब ढाई महीने से अस्प ताल में भर्ती थे।

सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। इसके बाद से वह बेहोशी की हालत में थे। गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। वह 87 साल के थे। आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक राज ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इन तीन दिनों के दौरान प्रदेश में कोई भी बड़े आयोजन नहीं होंगे। उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है।