मुंबई। मुंबई में डीआरआई को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। डीआरआई ने 283 किलो हेरोइन जब्त की है। यह ड्रग्स ईरान से पानी के रास्ते मुंबई लाई गई थी।
हेरोइन की यह खेप पंजाब जाने वाली थी लेकिन डीआरआई ने नवी मुंबई में जवाहर लाल नेहरू पोर्ट पर इसे पकड़ लिया गया। डीआरआई के मुताबिक, जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2000 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पंजाब के तरण तारण के रहने वाले प्रभजीत सिंह नाम को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मध्य प्रदेश से दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया हैं।
डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, आरोपी हेरोइन 2 कंटेनरों में टेल्कम स्टोन के साथ छुपाकर लाए थे, लेकिन डीआरआई की नजर उस पर पड़ गई। अभी इस मामले में आरोपियों से जाँच-पड़ताल की जा रही है।