देश के 21 राज्‍यों में फैला ओमिक्रोन, जानें अपडेट

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। कोविड का नया वेरिएंट भयावह रूप लेता जा रहा है। यह देश के 21 राज्‍यों में फैल चुका है। इसके प्रसार को रोकने के लिए कई राज्‍यों ने नाईट कर्फ्यू भी लगा दिया है। केंद्र की ओर से राज्‍यों को एडवाइजरी भी जारी की गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 6,358 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 6,450 लोग डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में सक्रिय मामले 75,456 है। देश की रिकवरी रेट 98.40% है।

मंत्रालय के मुताबिक अब तक ओमिक्रोन 653 मामले प्रकाश में आये हैं। महाराष्‍ट्र और दिल्‍ली में सबसे अधिक केस पाये गये हैं। इलाज के बाद 186 लोग ठीक भी चुके हैं।