रांची। केसीसी अभियान को गति देने के लिए रांची के कांके प्रखंड के मालश्रृंग, कुम्हारिया एवं ओरमांझी प्रखंड की सदमा पंचायत में डोर टू डोर कैंपेन चलाया गया। किसानों को केसीसी के लाभ से अवगत करते हुए बताया गया कि अधिक से अधिक संख्या में किसान अपना आवेदन करें। केसीसी ऋण मात्र 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। समय पर इसे चुकाने पर 3 प्रतिशत ब्याज का बोझ कम हो जाता है।
रांची जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, कृषि सचिव, कृषि निदेशक और रांची उपायुक्त के निर्देश के आलोक में यह अभियान 6 जुलाई से चल रहा है। जिले के विभिनन प्रखंडों में 15 जुलाई तक चलेगा।
केसीसी के लिए यह विशेष अभियान सभी ग्राम पंचायत में चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए 299 दल का गठन किया गया है। अब तक सभी प्रखंड का मिलाकर 7243 फॉर्म भरे गए है। इस अभियान में PM KISAN से आच्छादित सभी किसानों के साथ-साथ अन्य किसानों को भी KCC से जोड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है।
अभी तक PM KISAN से अच्छादित किसानों में से लगभग 97,000 को KCC से रांची जिले में आच्छादित किया जा चुका है। किसानों को KCC मिलने से उन्हें कृषि कार्य में काफी सहूलियत होती है। कृषि कार्य के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं होना पड़ता है।