नई दिल्ली। क्रिकेट की गेंद ने दो युवकों की जान ले ली। यह घटना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में घटी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-5 में 25 जुलाई की सुबह कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंद नाले में जा गिरी। गेंद को निकालने के लिए चार युवक सीवर में उतरे। बताया जा रहा है कि इन चार में से दो युवकों की सीवर में ही मौत हो गई। दो के घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीवर से शव को निकाला। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर रही है। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गये। मृत युवकों का परिवार सदमे में है।