भाजपा की जिला कार्यसमिति की 10 से 19 जुलाई के बीच होगी बैठक, प्रदेश के नेता होंगे शामिल

झारखंड
Spread the love

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद सभी जिलों में जिला कार्यसमिति की बैठक 10 जुलाई से 19 जुलाई के बीच होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के नेता शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।

डॉ वर्मा ने बताया कि जिलों की कार्यसमिति बैठक में पार्टी के कार्यक्रम, स्थानीय समस्याओं के समाधान में राज्य सरकार की विफलता, युवा, महिला, किसान, आदिवासी, दलितों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल में उठाये गए कल्याणकारी कदम, मुफ्त वैक्सीनेशन के लिये मोदी सरकार का आभार प्रकट किया जाएगा। जिलों में सेवा ही संगठन के माध्यम से किये गए सेवा कार्य, कोरोना काल की सेवा पर भी चर्चा होगी।

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि 10 जुलाई को गोड्डा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा शामिल हुए। 12 जुलाई को गिरिडीह जिला की कार्यसमिति होगी। इसमें डॉ प्रदीप वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। 13 जुलाई को लातेहार में श्रीमती गंगोत्री कुजूर, जामताड़ा में अमर कुमार बाउरी, चतरा में मनोज सिंह, पाकुड़ में डॉ लुइस मरांडी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला में जेबी तुबिद मुख्य अतिथि होंगे।

रांची महानगर की कार्यसमिति बैठक 14 जुलाई को होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश मुख्य अतिथि होंगे। रांची ग्रामीण जिला में नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि होंगे। गुमला जिला कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का संबोधन होगा।

गढ़वा में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित करेंगे। धनबाद महानगर की बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पश्चिम सिंहभूम में डॉ प्रदीप वर्मा, खूंटी में राकेश प्रसाद, साहेबगंज में पूर्व विधायक अशोक भगत शामिल होंगे।

15 जुलाई को पलामू में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, हजारीबाग में डॉ रविन्द्र कुमार राय, सरायकेला खरसांवा में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर महानगर में गणेश मिश्रा, दुमका में विधायक अनंत ओझा, देवघर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सुनील सिंह संबोधित करेंगे।

16 जुलाई को लोहरदगा में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, धनबाद ग्रामीण में सांसद सुनील सिंह, रामगढ़ में प्रदेश मंत्री विधायक नवीन जायसवाल, सिमडेगा में विनय लाल मुख्य अतिथि होंगे।

19 जुलाई को बोकारो जिला की कार्यसमिति बैठक होगी। इसमें डॉ दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य अतिथि होंगे।