अनिल बेदाग
मुंबई। यशपाल शर्मा, शालिनी कपूर, आभा परमार, शनाया शर्मा और रवि भाटिया जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी वेब सीरीज ‘चिट्ठी’ बतौर डायरेक्टर आकांक्षा सिन्हा का पहला प्रोजेक्ट था। यह वेब शो दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स को भी खूब पसंद आया। इस तरह आकांक्षा सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया।
पटना की रहने वाली आकांक्षा सिन्हा को बचपन से ही कुछ बड़ा करने की ख्वाहिश थी। क्रिएटिव काम करने का उन्हें जुनून है। फिल्म डायरेक्शन के क्षेत्र में उन्हें यह दोनों सपने पूरे होते हुए दिखे, इसलिए उन्होंने निर्देशन को चुना।
प्रकाश झा और संजय लीला भंसाली को अपना फेवरेट डायरेक्टर मानने वाली आकांक्षा सिन्हा की 2 और वेब सीरीज आने वाली हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘मृत्युंजय’ भी आने वाली है। इसमें बॉलीवुड के काफी नामी चेहरे नजर आएंगे। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट और इसकी कहानी दर्शकों को पंसद आने वाली है।
सुमीन भट्ट द्वारा प्रोड्यूस किए जा रहे म्यूजिक वीडियो को भी आकांक्षा डायरेक्ट करने वाली इसे फिमी प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया जाएगा। फिल्म और म्यूजिक वीडियो के निर्देशन में वह क्या फर्क महसूस करती हैं। इस पर आकांक्षा कहती है कि दोनों में कुछ खास अंतर नहीं पड़ता, क्योंकि क्रिएटिविटी तो दोनों में दिखानी पड़ती है। हां म्यूजिक वीडियो की तैयारी में उतना वक्त नहीं लगता, जबकि कॉमर्शियल फिल्म बनाते हुए काफी समय लगता है।