
मनिला। फिलीपींस में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। दक्षिण फिलीपींस में लैंड करते समय एक सैन्य विमान सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 85 लोग सवार थे। इस हादसे में 17 सैनिकों की मौत की सूचना है। जलते हुए विमान से 40 लोगों को बचा लिया गया है।
चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजान ने बताया कि विमान सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को ले जा रहा था। सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं।
यह प्लेन 85 सैनिकों को लेकर जा रहा था। सी-130 प्लेन में आग लग गई थी। हादसे में 17 सैनिकों की मौत हो गई है। इसमें सवार 40 सैनिकों को बचा लिया गया है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त प्लेन को सुलु राज्य के जोलो आइलैंड पर लैंड कराने की कोशिश की जा रही थी। सोबेजाना ने बताया कि राहत और बचाव दल के लोग मौके पर पहुंच चुके हैं।