
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद ज़िले में 32 साल की महिला ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया जो चर्चा का विषय बन गया है।
सोमवार को एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई महिला को डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के बाद तीन बेटा और एक बेटी का जन्म कराया है। बीते 12 जुलाई को महिला को लेबर पेन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने महिला को इलाज शुरू किया। डॉक्टरों को पता चला कि महिला के गर्भ में 4 बच्चे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए का एक बड़ा ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के बाद महिला ने तीन लड़कों एवं एक लड़की को एक साथ जन्म दिया। हालांकि बच्चों को अभी नर्सरी में रखा गया है। दरअसल, चार बच्चों की डिलीवरी में जान का खतरा बना रहता है ऐसे में डॉक्टरों के लिए भी इन चारों बच्चों का जन्म करवाना एक कड़ी चुनौती थी।