तमिलनाडु में फंसी झारखंड की महिला मजदूर, लाने के लिए लगा अतिरिक्त कोच

झारखंड
Spread the love

रांची। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में झारखंड की कुछ महिला मजदूर त्रिपुर (तमिलनाडु) में फंस गई थी। उन्हें वहां से आने के लिए ट्रेन में कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रहा था। झारखंड के परिवहन विभाग ने इसकी सूचना रांची मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक, चेन्नई को दी। अनुरोध किया की सभी 36 महिला मजदूर बहनों के लिए को कंफर्म बर्थ दिलाया जाए।

रांची मंडल रेल प्रबंधकश्री नीरज अम्बष्ठ के प्रयास से ट्रेन संख्या 03352 अल्लपूजा-धनबाद स्पेशल ट्रेन में मंडल रेल प्रबंधक चेन्नई के सहयोग से अतिरिक्त कोच लगाकर सभी महिला मजदूरों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराए गए। उन्हें झारखंड लाया जा रहा है। यह ट्रेन 2 जून को अल्लपुजा से चल चुकी है। धनबाद 4 जून, 2021 को पहुंचेगी।