पीने का पानी लाने जा रहे थे ऑटो से, बोलेरो ने मारी जोरदार टक्‍कर, उड़े परखच्‍चे

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। सीसीएलकर्मी परिवार के साथ ऑटो से पीने का पानी लाने वाटर फिल्‍टर प्‍लांट जा रहे थे। विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बोलेरो ने जोरदार टक्‍कर मार दी। इसमें वाहनों से परखच्‍चे उड़ गये। इस हादसे में ऑटो में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्‍हें इलाज के लिए सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार स्वांग न्यू माइनस निवासी सह सीसीएलकर्मी भरत लाल अपनी पत्नी कारी देवी और साली उषा देवी के साथ अपने ऑटो (JH10AR 1742) में सवार होकर पीने के लिए पानी लाने आईईएल वाटर फिल्टर जा रहे थे। इसी क्रम में ठीक आईईएल थाना के मेन गेट में करमाटांड़ की ओर से आ रहे बोलेरो (JH02AU 9403) ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो में सवार तीनों लोग घायल हो गए हैं। इसमें भरत लाल और उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मामूली रूप से घायल कारी देवी ने बताया कि हमलोग पानी लाने फिल्टर हाउस आईईएल जा रहे थे। इस क्रम में विपरीत दिशा से एक बोलेरो तेज गति से आ रहा था। रफ्तार तेज होने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर हमारे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया। बोलेरो की रफ्तार इतना तेज थी कि हुई दुर्घटना में वह थाने के विपरीत नाले में इंजन के बल जा गिरा। ऑटो के भी परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि‍ इतने बड़े हादसे के बावजूद किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद बोलेरो में सवार सभी लोग फरार हैं। आईईएल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आईईएल थाना प्रभारी यमुना चौधरी ने बताया कि थाना के सामने ऑटो और बोलेरो में टक्कर हुई है। इसमें ऑटो में सवार तीनों लोग चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं बोलेरो में सवार लोग फरार हैं।