आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

26 जून, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- आषाढ़। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया शाम के 06.11 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ रात के 02.36 बजे तक। योग- इंद्र रात के 07.19 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.25 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.23 बजे। राहुकाल- दिन के 08.55 से 10.39 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होकर आनंद प्राप्त कर सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज समय पर पूरा होगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अपनी भावना और शब्दों पर नियंत्रण रखें। अन्यथा शुभचिंतक भी आहत होंगे।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन सफलतादायक रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर होंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान के भविष्य से संबंधित आज कोई शुभ सूचना आपको मिल सकती है। यह आपके मानसिक तनाव को कम करेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आपकी खुशमिजाजी का आज आपको भरपूर फायदा मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोग आपसे संबंध बनाने का प्रयास करेंगे। अपने खाने-पीने पर ध्यान दें। अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन चुनौतीपूर्ण होगा। बड़े फैसले लेने से पहले अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ सलाह-मशवरा अवश्य करें। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले को विरोधियों की सामना करना पड़ेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 26 जून का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपके काम सहज तरीके से हो जाएंगे। आपके अच्छे प्रदर्शन से आपका कद बढ़ेगा। पारिवारिक मोर्चे पर विवाद का खतरा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज भाग्य का साथ मिलेगा। जो योजनाएं काफी समय से लटकी हुई थीं, वे अनायास पूरी होंगी।  संतान के श्रेष्ठ कार्य से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का भाग्य आपको स्वयं बनाना है। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फायदा होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। लेकिन आप अपने धैर्य से उन पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा अपने ही प्रिय लोगों से संबंध खराब हो जाएंगे। कारोबारियों के लिए दिन ठीक है। अपेक्षा के अनुसार लाभ मिलने की आशा है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) राजनीतिक क्षेत्र वाले के लिए आज दिन अनुकूल है। कद बढ़ने की पूरी संभावना है। पारिवारिक व सामाजिक विवाद में उलझने का खतरा है। जीवनसाथी की सहायता से उससे उबर सकेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। आकस्मिक खर्च से जेब खाली हो सकती है। ऋण लेने की आवश्यकता महसूस होगी लेकिन आज इससे बचें। अन्यथा उसकी वापसी कठिन होगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके नाम है। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके शानदार प्रदर्शन की अधिकारी भी प्रशंसा करेंगे। लाभ का योग है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।