आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

16 जून, 2021

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपके स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है। हालांकि दैनिक कार्यों पर इसका विशेष असर नहीं पड़ेगा। रिश्तेदारों का व्यवहार थोड़ा परेशान कर सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपका आचरण यथार्थ से थोड़ा दूर होगा। काल्पनिक बातों पर ज्यादा ध्यान देंगे। इसका असर कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा। आलस्य के कारण आवश्यक कार्य में देरी होने का खतरा रहेगा। इससे थोड़ी परेशानी होगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। विशेष रूप से लेन-देन से परहेज करें। धन खर्च या निवेश संबंधी निर्णय को आज टाल दें। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। निस्वार्थ सेवा करने का योग है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज भाग्य आपके हाथ में है। जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुसार लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 16 जून का राशिफल अनुकूल है। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। काफी समय से जिस योजना के बारे में सोच रहे थे, उस पर अमल कर सकते हैं। लाभ का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन तनाव में बीतेगा। परेशान करने वाली कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। जोखिम वाले कार्य से आज परहेज करें। भविष्य के लिहाज से निवेश के लिए दिन उपयुक्त है। खान-पान में संयम बरतें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। किसी महत्वपूर्ण योजना से लाभान्वित हो सकते हैं। कारोबारी अपने कामकाज में कुछ नए प्रयास करेंगे। उसमें वे सफल रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज नए और उपयोगी लोगों से संपर्क होगा। घर में अतिथि का आगमन संभव है। इससे पैसे का खर्च बढ़ सकता है। आवागमन में सावधानी रखें। चोट लग सकती है। व्यस्तता से थकान रहेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जमा धन खर्च करने का योग है। कामकाज में चल रही परेशानियां दूर होंगी। भाई से उपयोगी सहयोग मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आज जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी से जुड़े लोग यदि विकल्प या पार्ट टाइम की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। कारोबारियों के हाथ नई डील लग सकती है। सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अनुकूल है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में यदि कोई वृद्ध बीमार है तो समस्या गहरा कती है। दूसरों की आपसे अपेक्षा बढ़ेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।