आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

11 जून, 2021

मेष : आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। इसका सदुपयोग करें। रिश्तेदारों और संबंधियों के साथ संबंध अधिक मजबूत होंगे। जीवनसाथी की किसी विशेष इच्छा को पूर्ण करके खुद खुशी का अनुभव करेंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी।

वृष : आपकी कार्यशैली एवं योजना आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेगी। किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सामाजिक दायरा और बढे़गा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिस के कार्यों को सावधानी से करें।

मिथुन : राजनीतिक और सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। नए वाहन के खरीदने से संबंधित योजना बनेगी। उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। धार्मिक विचारों से मन शुद्ध होगा। मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

कर्क : व्यवसायिक कार्यों में आपकी सूझबूझ और गतिविधियां बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त होने से राहत मिलेगी। काम पुनः अपनी गति से शुरू हो जाएगा। ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लाभ निश्चित है।

सिंह : दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। इससे मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी। एक नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बहुत खुशी का अनुभव करेंगे। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अति उत्तम है।

कन्या : दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा लाभकारी सिद्ध होगा। धार्मिक कर्म का सकारात्मक फल मिलेगा। अनैतिक कार्य को करने से बचें। मित्र मंडली आपके साथ है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल करते समय पेपरवर्क में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है।

तुला : कुछ महत्वपूर्ण और उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ समय बीतेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। मानसिक शांति में धार्मिक विचार सहायक होंगे।

वृश्चिक : कारोबार में बदलाव संबंधी जो नीतियां आपने बनाई हैं, उन पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। पारिवारिक सहयोग से लक्ष्य प्राप्ति हो जाएगी।

धनु : दिन सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इसे कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें तो अधिक उचित रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है।

मकर : व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों के साथ भी आपके अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। सकारात्मक सोच और आपकी मेहनत रंग अवश्य लाएगी।

कुंभ : कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित किसी रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की तारीफ भी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।

मीन : दिन मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करें। सकारात्मक सोच रखें। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही कराएं। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रह सकता है। फिर भी परिणाम सकारात्मक ही रहेंगे। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।