आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

12 जून, 2021

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। करियर और कारोबार पर विशेष ध्यान दें। पारिवारिक विवाद को सुलझाने में कोई वरिष्ठ रिश्तेदार अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज निवेश में जल्दबाजी नहीं करें। अभी नुकसान का खतरा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। घर में अतिथियों का आगमन होगा।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आलस्य के कारण आज छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। मन थोड़ा चंचल रहेगा। कारोबारियों को फायदा होने का योग हैं हालांकि नौकरीपेशा लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। करीबी की भावनाओं की अनदेखी नहीं करें। परिवार के बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अधिक खर्च का योग हैं। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) नौकरी में सहकर्मी का भरपूर साथ मिलेगा। आपके कद में वृद्धि हो सकती है। नए लोगों से संपर्क बनेगा। इससे उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 12 जून का राशिफल अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। विशेष रूप से कारोबारियों को लाभ अधिक मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज भावना में बहकर कोई निर्णय नहीं लें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। दिन थोड़ी बेचैनी में बीतेगा। काम बनते-बनते देरी होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) अनावश्यक बातों में समय नहीं गवाएं। इससे आपका ही नुकसान होगा। आय से अधिक खर्च होने से मन बेचैन हो सकता हैं। नौकरीपेशा लोग खुद पर काम का दबाव महसूस कर करेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आपका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। यात्रा का योग है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज दिन व्यस्तता में बीतेगा। इसके कारण थकान रह सकती है। कामकाज अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है। निवेश संबंधी फैसले को टाल दें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन प्रसन्नता में बीतेगा। धनार्जन का योग है। कला के क्षेत्र में काम करने वाले को बड़ा फायदा मिल सकता है। कारोबारियों को लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) लंबे समय से चल रही समस्या हल होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता का योग है। कारोबारियों को सतर्क रहना चाहिए। विशेष रूप से लेन-देन में सतर्कता बरतें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।