रांची। झारखंड मैं शिक्षा विभाग के अधिकारी की कार्यशैली अजीबोगरीब है। वे समय बीतने के बाद सरकार द्वारा मांगी गई जानकारी देने आदेश दे रहे हैं। उनके इस कदम से मृत कर्मचारी के परिजनों के लाभ मिलने पर संशय लग रहा है।
जानकारी हो कि सरकार कोरोना से मरने वाले राज्य में कार्यरत नियमित, संविदा, प्रतिनियुक्त, एकमुश्त, दैनिक वेतन भोगी पदाधिकारी एवं कर्मचारी के आश्रितों को अनुग्रह क्षतिपूर्ति अनुदान देने पर विचार कर रही है। इसके मद्देनजर वित्त विभाग ने मृतक पदाधिकारी और कर्मचारियों का नाम मांगा था। संयुक्त वित्त सचिव अविनाश कुमार सिंह ने सभी को पत्र लिखकर 31 मई तक निश्चित रूप से संख्या उपलब्ध कराने का आदेश दिया था।
उक्त आदेश के आलोक में रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने रांची के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षक रांची 1 ओर 2 को 2 जून को पत्र लिखा है। उनके मृतक कर्मचारियों की सूचना 24 घंटे के अंदर प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
ये है संयुक्त सचिव का पत्र

ये जिला शिक्षा पदाधिकारी का पत्र
