झारखंड पुलिस ने दस गुणा बढ़ाई इनाम की राशि, देगी 5 लाख रुपये

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • रांची के ओरमांझी में सिरकटी लाश मिलने का मामला

रांची। सिरकटी लाश की पहचान बताने या सुराख देने वालों को पुलिस अब 5 लाख रुपये इनाम देगी। पहले यह इमना 25 हजार रुपये थी। उसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कि‍या गया था। अब राशि को दस गुणा बढ़ा दि‍या गया है। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्‍त रखा जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों का फोन नंबर भी जारी किया गया है। आईजी अखिलेश झा ने 5 जनवरी को घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बतातें चलें कि 3 जनवरी, 21 को रांची जिले के ओरमांझी थाना अंतर्गत साईनाथ यूनिवर्सिटी के पीछे जीराबार टोले परसागदा के पलाश की झाड़ी में अज्ञात मृतिका की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। इस संदर्भ में ओरमांझी थाना में मामला दर्ज कि‍या गया है। इसका अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक मृतिका की उम्र लगभग 18 -22 वर्ष, उंचाई करीब 5 फीट, रंग-गेहुंआ, शरीर की बनावट-दुबला पतला और दाहिने हाथ एव पैर में काले रंग का धागा बंधा हुआ है। मृतिका के दाहिने पैर के तलवे पर काला रंग का तिल और दाहिने हाथ के बांह पर काला रंग का तिल पाया गया है।

मृतिका की पहचान और अपराधकर्मियों के संबंध में सूचना देने वाले को रांची वरीय पुलिस अधीक्षक की तरफ से 25 हजार रुपये नकद पुरस्कृत दि‍या जायेगा। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जायेगा।

इन मोबाईल और व्हाट्सएप नंबर पर दे सूचना

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची – 9431706136

पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण) रांची – 7250514449

पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, रांची -7764066357

थाना प्रभारी, ओरमांझी- 9431706183