पेफी की बैठक में संगठन के उद्देश्‍य पर हुई चर्चा

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) लोहरदगा जिला की बैठक अंतराष्‍ट्रीय फुटबॉल रेफरी सोमा उरांव के नेतृत्‍व में जूम एप के माध्यम से 18 जून को हुई। इसमें झारखंड स्टेट चैप्टर के आलोक चौधरी भी जुड़े। उन्होंने (पेफी) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आलोक ने पेफी के उद्देश्य के बारे में बताए। उन्‍होंने कहा कि पेफी के गठन का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर से प्रतिभा को तराशकर तैयार करना और राष्‍ट्रीय स्तर पर उनको प्रमोट करना है। साथ में दिशा निर्देश दिए कि आगे किस प्रकार से खेल के क्षेत्र में काम करना है। आने वाले समय में उनके महत्व के बारे में बताए।

इस बैठक में लोहरदगा जिला के शारीरिक शिक्षक सारू उरांव, संजय उरांव, संतोष टोप्पो, अमन कुमार साहू, राजेश कुमार, अनिल उरांव, शारिरिक खेल शिक्षिका रंजना साहू, आरती कुमारी, सावित्री कुमारी एवं खेल प्रशिक्षक आदि उपस्थित थे।