देवघर। अचानक बिजली का पोल गिर गया। दो लोगों की जान जाते जाते बच गई। यह वाक्या देवघर नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 के हिरना मुहल्ले का है। यहां लगे बिजली पोल काफी जर्जर हो गये हैं। इसकी वजह से 17 जून को अचानक एक पोल गिर गया। इसमें 2 स्थानीय लोगों की जान पर बन आई थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मुहल्ले के सभी पोल की स्थिति कमोबेश इसी तरह की है। इसकी वजह से कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत बिजली विभाग, विधायक, वार्ड पार्षद से भी की है। इसके बाद भी अब तक इसका निराकरण नहीं हो सका है। ऐसे में आने वाले दिनों में कोई बड़ी घटना घट सकती है।