देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार, ऐसे देते थे घटना को अंजाम

अपराध
Spread the love

देवघर। साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर थाना की पुलिस ने देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के केद्वारा, मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक व घोरमारा, रिखिया थाना क्षेत्र के ठढियारा और चितरा क्षेत्र के आसनबनी गांव से छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

साइबर डीएसपी नेहा बाला ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 12 मोबाइल, 19 सिम कार्ड और 2 एटीएम कार्ड बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अपराधियों में 32 वर्षीय योगेश कुमार, 19 वर्षीय अर्जुन मंडल, 22 वर्षीय अरुण मंडल, 24 वर्षीय इंद्रदेव मंडल, 22 वर्षीय शिवशंकर मंडल और 20 वर्षीय नितेश मंडल के नाम शामिल हैं।

साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार शिवशंकर मंडल, योगेश कुमार और नितेश मंडल का आपराधिक इतिहास है और इन पर पहले से साइबर अपराध का मामला दर्ज है।