रांची। महर्षि सेवा संस्थान के सचिव सुनील कुमार एवं सदस्य अर्चना (बोकारो) के जन्मदिन पर संस्था की ओर से 100 पौधे लगाये गये। कांके स्थित ‘नारी निकेतन’ और लोवाडीह चौक स्थित St. Anne’s Generlate कम्पाउंड में पौधरोपण किया गया। मैनेजमेंट से अनुरोध किया गया कि इन पौधों की देखभाल अच्छे से करें।
सुनील ने बताया कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की भरी कमी हुई। इसके कारण बहुत से लोगों को जान गंवानी पड़ी। इस समस्या को दूर करने का एक विकल्प पौधरोपण भी है। इस सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए महर्षि सेवा संस्थान ने पौधे लगाये।
लोगों से संस्था के ‘हर आंगन वृक्षारोपण’ के मुहिम से जुड़ने की अपील की गई। अपने घर या आस-पड़ोस में लिए पौधों की जरूरत होने पर वे संस्थान से संपर्क (8271201223) कर सकते हैं।
इस अवसर पर संस्थान के सदस्य अरुणा सिन्हा, गौरव, राजीव, अंकित, जितेंद्र शर्मा, गोपी गुंजन, श्याम के साथ अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी राजीव गुप्ता ने दी।