संबलपुर-मंडुवाडीह स्पेशल ट्रेन के समय में हुआ परिवर्तन

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला-झारसुगुड़ा रेलखंड पर समपार फाटक के स्थान पर लो हाइट सबवे के निर्माण के लिए 9 जून, 2021 को 5 घंटे 30 मिनट का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

इसके मद्देनजर 9 जून, 2021 को संबलपुर से खुलने वाली ट्रेन संख्या 08311 संबलपुर- मंडुवाडीह स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय 13.05 बजे के स्थान पर 03 घंटे 05 मिनट विलंब से अर्थात 16.10 बजे संबलपुर से प्रस्थान करेगी।