गोस्सनर कॉलेज में हुआ क्विज सह डिबेट, ये रहे पहले स्‍थान पर

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग की ओर से शुक्रवार को ऑनलाइन क्विज सह डिबेट का आयोजन किया गया। डिबेट का विषय ‘मीडिया का बदलता स्वरूप’ था। इस विषय पर सेमेस्टर 4 के विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किए। इसके बाद निर्णायक मंडल ने नीति श्री (पक्ष) को प्रथम, रुपा सिंह (पक्ष) को द्वितीय और प्रभात सुरीन (पक्ष) को तृतीय पर चुना गया।

सेमेस्टर 2 के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें A से F तक 6 ग्रु बनाये गये थे। कंपटीशन में 3 राउंड हुआ। पहले राउंड में हर ग्रुप से 2 सवाल पूछे गए। इसमें ग्रुप C बाहर हो गया। दूसरे राउंड में हर ग्रुप से 4 सवाल पूछे गए। इस दौरान ग्रुप A और B एलिमिनेटे हो गये। तीसरे और फाइनल राउंड मे बचे हुई ग्रुप B, D और F से 5 सवाल पूछे गये।

इस क्विज कंपटीशन में 35 मार्क्स के साथ ग्रुप F पहले स्थान पर रहा। इसके मेंबर सूरज, शिवानी और सना थे। दूसरे स्थान पर 25 मार्क्स के साथ ग्रुप B थे। इसमें देव, दीपाली और गौरव रहे। तीसरे स्थान पर 22 मार्क्स के साथ ग्रुप D रहा। इसमें मृणाल, निकेश और नीरज थे।

कार्यक्रम का संचालन थर्ड ईयर के छात्र शहबाज आलम और दिनकर आनंद ने किया। अंत में थर्ड ईयर की छात्रा तान्या चौधरी ने धन्यवाद दिया। मौके पर विभाग की प्रो मीना सिन्हा, प्रो पूजा उरांव, प्रो अनुज कुमार, प्रो निवेदिता डांग, प्रो संतोष कुमार, प्रो महिमा गोल्डन समेत विद्यार्थी मौजूद थे।