अमावस्या पर श्याम प्रभु को कराया गया महास्नान

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित निज मंदिर खाटु श्याम जी में गुरुवार को प्रातःकाल में अमावस्या के पावन बेला पर महास्नान कराया गया। लखदातार को भिन्न भिन्न प्रकार के रंग बिरंगे पुष्पों से निर्मित गजरों से मनमोहक श्रृंगार गोपाल मुरारका एवं मनोज खेतान ने किया।

बाबा को इस अवसर पर विशेष बागा (वस्त्र) भी धारण कराया गया। खाटु नरेश श्याम सरकार को मेवा एवं मौसमी फलों आम, लीची, अंगूर, जामुन, केला का भोग अर्पित किया गया। प्रत्येक अमावस्या पर श्याम बाबा को स्नान कराया जाता है। प्रभु भक्तों को श्यामल रूप में दर्शन देते है।

भक्त भी बाबा के श्यामल छवि दर्शन को लालायित रहते है। ज्येष्ठ अमावस्या पर भी भक्त दर्शन को ललायित रहे। सभी भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में मंगलकामना करते हुए कोविड-19 संकट से समस्त जगत को निकालने के लिए भावपूर्ण अरदास किया।

सभी श्रद्धालुओ ने मिलकर नियमित श्रृंगार आरती प्रातःकाल 8.30 बजे किया। अपने अपने परिवारजनों के लिए मंगलकामना कि‍या। सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। सरकारी दिशानिर्देश अनुसार सभी भक्तों ने सामाजिक दूरी बना रखा था। मास्क पहन रखा  था।