रांची। झारखंड के दो आईएएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कार्मिक विभाग की अधिसूचना के मुताबिक रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार को रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी तरह झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाईटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नैंसी सहाय को झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।