झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर ही मनाया योग दिवस, कही ये बात

झारखंड
Spread the love

रांची। योग दिवस पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर ही योग दिवस के आनंद को साझा किया। केवल एक ट्वीट किया कि योग गरीब की मेहनत है। भूख को दो वक्त रोटी है। यह किसान को सम्मान है। वंचितों को अधिकार है। स्वस्थ रहने का साधन है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।

उनके अलावा कांग्रेस के बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने भी सोशल मीडिया पर संदेश जारी किया। लिखा कि योग वह प्रक्रिया है, जिससे आप अपने तन और मन को स्वस्थ और शुद्ध रख सकते हैं। यह भारत के प्राचीन काल का विज्ञान है।

इसे आज पूरे विश्व में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आप सभी को विश्व योग दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें। उनके अलावा और किसी सत्तापक्ष के दल, नेता का एक ट्वीट तक नहीं दिखा।

खेलकूद मंत्री हफीजुल हसन अंसारी भी इसी कैटेगरी में दिखे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर देकर कोरम जरूर पूरा किया।