नई दिल्ली। भारत ने कोरोना वक्सीनेशन में नया रिकॉर्ड बनाया गया है। इस मामले में विश्व में अव्वल हो गया है। देश में एक दिन में 86.16 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। सबसे अधिक वैक्सीन मध्यप्रदेश में दी गई। झारखंड में भी 82 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 21 जून को एक दिन में देशभर में 86 लाख 16 हजार 373 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। मध्यप्रदेश में सबसे अधिक 16 लाख से अधिक खुराक दिए गए।
जानकारी हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीन निर्माता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से नई वैक्सीन नीति लागू कर दी। देश में वैक्सीन की मुफ्त खुराक देने का एलान किया। इसके तहत केंद्र सरकार वैक्सीन खरीदेगी और राज्य सरकारों को मुहैया कराएगी।
भारत में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरू की गई थी। इसके बाद से यह लगातार जारी है। इस क्रम में 21 जून का दिन ऐतिहासिक रहा। वैक्सीनेशन महाभियान की शुरुआत के साथ देश में एक दिन में सबसे अधिक खुराक देने का रिकार्ड कायम कर दिया। एक दिन में 86.16 लाख से अधिक खुराकें दी गई, जो पूरी दुनिया में अब तक का सबसे अधिक संख्या का रिकॉर्ड है। पूरी दुनिया में अब तक 28.87 करोड़ वैक्सीन दी गई है।
राज्यवार कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़े
– अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वैक्सीन की 783 खुराकें दी गई।
– आंध्र प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की 47328 खुराकें दी गई।
– अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की 12892 खुराकें दी गईं।
– असम में कोरोना वैक्सीन की 330707 खुराकें दी गईं।
– बिहार में कोरोना वैक्सीन की खुराकें 40352 दी गईं।
– चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीन की 6738 खुराकें दी गईं।
– छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की 84638 खुराकें दी गईं।
– दादर व नगर हवेली में कोरोना वैक्सीन की 4176 खुराकें दी गईं।
– दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की 76216 खुराकें दी गईं।
– गोवा में कोरोना वैक्सीन की 15586 खुराकें दी गईं।
– गुजरात में कोरोना वैक्सीन की 502173 खुराकें दी गईं।
– हरियाणा में कोरोना वैक्सीन की 472659 खुराकें दी गईं।
– हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की 98169 खुराकें दी गईं।
– जम्मू कश्मीर में कोरोना वैक्सीन की 32822 खुराकें दी गईं।
– झारखंड में कोरोना वैक्सीन की 82708 खुराकें दी गईं।
– कर्नाटक में कोरोना वैक्सीन की 1067734 खुराकें दी गईं।
– केरल में कोरोना वैक्सीन की 261201 खुराकें दी गईं।
– लद्दाख में कोरोना वैक्सीन की 1288 खुराकें दी गईं।
– लक्षद्वीप में कोरोना वैक्सीन की 289 खुराकें दी गईं।
– मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की 1542632 खुराकें दी गईं।
– महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की 378945 खुराकें दी गईं।
– मणिपुर में कोरोना वैक्सीन की 6589 खुराकें दी गईं।
– मिजोरम में कोरोना वैक्सीन की 17048 खुराकें दी गईं।
– नगालैंड में कोरोना वैक्सीन की 9745 खुराकें दी गईं।