जन्‍मदिन पर जरूरतमंदों के बीच बांटा सूखा राशन

झारखंड
Spread the love

रांची। महर्षि सेवा संस्थान एवं मनोहर लाल समिति के सदस्य समाजसेवी राजीव गुप्ता एवं उनकी बड़ी बहन नीलम गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर लोगों के बीच सूखा राशन बांटा। इससे पहले उन्‍होंने संस्थान कार्यालय में बच्चों के साथ केक काटा। इसके बाद लोवाडीह चौक के पीछे बस्ती में जरूतमंद 40 लोगों के बीच सूखा राशन बांटा। इसमें चावल, आटा, दाल, मुरही, तेल, मसाले, नमक, आलू, प्याज, मास्क इत्यादि थे।

इस दौरान राजीव गुप्ता ने लोगों से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि टीका लगाना बहुत जरूरी है। टीका हमारे लिए सुरक्षा कवच के समान है। फिलहाल कोरोना से बचाव का यही एकमात्र उपाय है। उन्‍होंने बताया कि कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में संस्थान ने जरूरतमंद लोगों के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड, दवाई, राशन उपलब्ध कराने का काम किया है।

नीलम गुप्ता ने कहा कि हम सभी को जन्म दिवस, पुण्यतिथि, शादी की सालगिरह जैसे अवसरों पर वृद्धा आश्रम, नारी निकेतन, अनाथ आश्रम के लोगों के साथ खुशियां बांटनी चाहिये। संस्थान भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखेगा।

इस कार्यक्रम में प्रकाश सिन्हा (जामदा), अनिल नाग के साथ संस्थान के सदस्यों का सहयोग रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, सचिव सुनील कुमार, अंकित, गोपी गुंजन, गौरव, श्याम, सुनीता वाधवा, स्वाति, मनोज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।