रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्टमंडल डीएसई कमला सिंह से मिला। संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद और जिला महासचिव कृष्णा शर्मा ने कोविड से मृत शिक्षक के परिजनों को आर्थिक लाभ और एक सदस्य को अनुकंपा में नौकरी देने की मांग की।
संघ की मांग पर डीएसई ने कहा कि तीन दिनों के अंदर कोविड से मृत शिक्षकों के प्रमाण पत्र डीएसई कार्यालय में जमा करें। तभी परिजनों को आर्थिक लाभ, अनुकंपा नौकरी सहित अन्य तरह के पावना लाभ का भुगतान किया जा सकता है।
संघ ने इस संबंध में संबंधित संघ के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, विपत्र निकालने वाले मैसेंजर और निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि समय रहते इस विपदा की घड़ी में सफर हो रहे परिजनों के लिए मदद करे।
इन दिवंगतों का प्रमाण पत्र जमा नहीं
1. कामता प्रसाद, अल्बर्ट एक्का मध्य विद्यालय रांची 2
2. महेश्वर मांझी, मध्य विद्यालय बसंता सिल्ली
3. संतोष पाल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिलदाग अंनगड़ा
4. दिनेश कुमार पांडे, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोनका खलारी
5. अजय कुमार सिंह, राजकीय मध्य विद्यालय राय खलारी
6. रंजन तिर्की, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाधूप राहे
7. रमेश भेंगरा, मध्य विद्यालय चंदवा डूंगरी सोनाहतू
8. सरोज कुमार सिन्हा, प्राथमिक विद्यालय डूंगरी नामकुम
9. असलमनी टोप्पो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आरा नामकुम
10. नीलकांता आइंद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढूंढीगड़ा नामकुम
11. उषा किरण एक्का, मध्य विद्यालय बारीडिह इटकी
12. शीला लकड़ा, मध्य विद्यालयों में उमेडन्डा बुढ़मू