प्रशांत अंबष्ठ
बोकारो। गोमिया के पारा शिक्षकों का वेब पोर्टल में डाटा अपलोड नहीं हो पाया है। इससे वे परेशान हैं। उनकी परेशानी निरंतर गहराती जा रही है। बुधवार को गोमिया प्रखंड के सभी पारा शिक्षक विधायक डॉ लंबोदर महतो से मिलकर अपनी समस्याएं सुनाई।
पारा शिक्षकों ने कहा कि एक शिक्षक का दर्द दूसरे शिक्षक से बेहतर कोई नहीं जान सकता है। विदित हो कि गोमिया प्रखंड के पारा शिक्षक की समस्या को लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ कई बार बैठक भी हो चुकी है। शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।
पदाधिकारी कभी तकनीकी खराबी का बहाना बनाते हैं, तो कभी अपनी समस्याएं बताते हैं। इस तरह से टालमटोल कर अभी तक पारा शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है। विधायक डॉ लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत भी कराया है।