बिना मास्क घूमने वालों की कराई गई कोरोना जांच, वसूला गया जुर्माना

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी।

लोहरदगा। अनलॉक का बेजा फायदा उठाने वाले लोग सावधान हो जाएं। बेवजह सड़कों पर नहीं घूमे। सरकार के बताये नियमों का पालन करें। मास्क लगाना नहीं भूले। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ऐसा नहीं करने पर आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। जुर्माना भी लगाया जा सकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन अभियान चला रहा है।

लोहरदगा नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर नगरपालिका के कार्यपालक पदाधिकारी सह दंडाधिकारी देवेन्द्र कुमार ने दल बल के साथ कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर बिना मास्क के घूमते हुए दर्जनों लोगों को पकड़ा गया। उन्हें पकड़कर तत्काल मेडिकल टीम द्वारा कोरोना जांच कराई गई। साथ ही, जुर्माना भी वसूला गया।

नगरपालिका कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा अभी खतरा टला नहीं है। तीसरी लहर आने के भी संकेत मिल रहे हैं। अभी लॉकडाउन में कुछ छूट मिली है। इसका ये मतलब नही कि‍ लोग मनमानी करें। उन्होंने लोगों से कहा कि वे सावधानियां बरते। घर से बाहर बिना मास्क के नहीं निकले। नियमों का पालन करे। इसका उल्लंघन करते पकड़े जाने पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।