वसूली कर रहा था ‘सीबीआई अधिकारी’, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

झारखंड
Spread the love

दुमका। लॉकडाउन के उल्‍लंघन के नाम पर एक ‘सीबीआई अधिकारी’ लोगों से वसूली कर रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने फौरन उसे गिरफ्तार कर लिया। वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर उसे न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह मामला झारखंड की उप राजधानी दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र का है। यह के ग्राम पाटनपुर में एक व्यक्ति अपने आप को ‘सीबीआई ऑफिसर’ बताकर लोगों से लॉकडाउन उल्लंघन के नाम पर दुकानदार और ऑटो चालकों से वसूली का कार्य कर रहा था। जब ग्रामीणों द्वारा उक्त व्यक्ति से सीबीआई की पहचान पत्र मांग की कई, तब वह आई कार्ड दिखाने में आनाकानी करने लगा।

शक होने पर ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को पकड़कर मसलिया थाना को सूचित कि‍या। सूचना मिलते ही मसलिया थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कि‍या। इसके बाद उसे ठग होने का पता चला।

जानकारी मिली कि कहीं वह सीबीआई अधिकारी तो कही मजिस्ट्रेट बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। उसका नाम मुन्ना डॉम है। आरोपी के पास से कई फर्जी प्रेसकार्ड समेत अन्य कार्ड बरामद किया गया। दोषी पाए जाने पर वरीय पदाधिकारी के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह जानकारी प्रेस को सदर इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह ने दी।