
जमशेदपुर। क्या एक दर्जन आम (12) की कीमत 1.20 लाख रुपये हो सकती है। आपको शायद यकीन नहीं होगा। हालांकि यह पूरी तरह सच है। एक बिजनेस मैन ने 12 आम के लिए यह राशि चुकाई है। इसकी वजह जानकार आप खुश भी होंगे।
यह वाक्या झारखंड के जमशेदपुर की है। जमशेदपुर के बंगला नंबर 47 के आउट हाउस में रहने वाली 11 वर्षीय तुलसी पांचवीं क्लास की छात्रा है। तुलसी अपने बागान से आम जमाकर सड़क किनारे बेच रही थी। दरअसल, ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए उसके पास स्मार्टफोन नहीं था। परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। उसे लगा कि वह आम बेचकर पैसा जमा कर सकती है। इससे स्मार्टफोन खरीदकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकती है।
इसके बाद वह सड़क किनारे आम लाकर बेचने लगी। आम बेचते उस बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। उसमें उसकी कहानी का भी उल्लेख था। इस तस्वीर पर मुंबई के वैल्युएबल एडुटेंमेंट कंपनी के वाइस चेयरमैन अमेया हेते की नजर पड़ी। इसके बाद उन्होंने उस बच्ची की मदद करने की ठानी। फिर उन्होंने उसके 12 आम 1.20 लाख रुपये में खरीद लिये। उन्होंने तुरंत पैसा भी भेज दिया।
मुंबई के बिजनेसमैन से मिले 1.20 लाख रुपये में से बच्ची ने 13 हजार रुपये का मोबाइल फोन खरीदा है। परिजनों ने बच्ची के नाम से 80 हजार रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट कर दिया, ताकि उसे आगे पढ़ाई करने में दिक्कत नहीं हो। बिजनेस मैन ने बताया कि तुलसी के पिता श्रीमन कुमार की कोरोना में नौकरी चली गई हैं। ऐसे में बच्ची के भविष्य को लेकर बहुत चिंतित थे। अब तुलसी की पढ़ाई का खर्च वे समय-समय पर उठाते रहेंगे। तुलसी के पाठ्यक्रम की पुस्तकें खरीद कर दिया है। मोबाइल भी एक साल के लिए रिचार्ज करा दिया हूं।