देवघर में हो सकती है भोजपुरी फिल्म की शूटिंग, लोकेशन देखने पहुंचे निर्देशक

मनोरंजन
Spread the love

देवघर। भोजपुरी फिल्म ‘क्या यही प्यार है’ की शूटिंग झारखंड के देवघर जिले में हो सकती है। निर्देशक ब्रजेश पाठक लोकेशन का जायजा लेने बाबा नगरी देवघर में घूम रहे हैं। बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हुए फिल्म की सफलता की कामना की। इसके बाद उन्होंने यहां के खूबसूरत लोकेशन को देखा।

आपको बता दें कि इससे पहले भी यहां कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। ब्रजेश पाठक ने बताया उन्हें देवघर का लोकेशन काफी पसंद आ रहा है। वे अपनी फिल्म को लेकर जिस प्रकार का दृश्य चाह रहे है, ऐसा मनोरम दृश्य देवघर में है। इससे पूर्व ब्रजेश पाठक के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘हत्यारा’ भी बहुत जल्द रिलीज होगी। कई फिल्मों की शूटिंग शुरू होनी है।

क्या यही प्यार है फिल्मु में मुख्य भूमिका में आशु और शिवानी की जोड़ी दिखेगी। अन्य कलाकारों में शशिभूषण गिरी, आनंद मोहन, जेपी सिंह, पिंकी सिंह, रोहित, अमित श्रॉफ, लाल बहादुर नजर आयेंगे। फिल्म के लेखक ब्रजेश पाठक, संगीतकार अमन श्लोक, आशीष वर्मा व सुनील सिंह, कॉस्ट्यूम डिजाइनर मुस्ताक, मेकअप मैन रोशन व प्रोडक्शन मैनेजर बब्बन कुमार सिन्हा हैं।