तेलुगु अभिनेता एवं एंकर टी नरसिम्हा राव का निधन

मनोरंजन
Spread the love

देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। फैंस के बीच टीएनआर के नाम से मशहूर जाने-माने अभिनेता और एंकर टी नरसिम्हा राव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ समय पहले टी नरसिम्हा राव कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उनकी हालत में सुधार भी होने लगा था।

हालांकि कुछ समय ठीक रहने के बाद उनकी सेहत बिगड़ने लगी थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके  बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। उन्हें हैदराबाद के  मलकजगिरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। जिसके कारण उन्हें रेसिपिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया था।

कई कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। एक जाने माने एंकर होने के अलावा अभिनेता के तौर पर भी पहचाने जाते थे, जिन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था। वह अपने शो फ्रैंकली स्पीकिंग विथ टीएनआर के लिए काफी मशहूर थे। टी नरसिम्हा के निधन की खबर सामने आने के बाद मनोरंजन जगत के साथ -साथ उनके तमाम चाहने वाले शोक में हैं और सोशल मीडिया के जरिये उन्हें श्रंद्धाजलि दे रहे हैं।