सामाजिक कुरीति पर बन रही भोजपुरी फिल्म ‘बाझिन’

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। सामाजिक कुरीति पर भोजपुरी फिल्‍म ‘बाझिन’ बन रही है। इसका निर्माण न्यू सुधा फिल्मस और रितिका फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले होगा। इसका मुहूर्त हो गया है। फिल्म में नौ गाने हैं। फिल्म के निर्देशक रवि पांडेय हैं। फिल्म महिला प्रधान फिल्म है।

निर्देशक व लेखक रवि पांडेय ने बताया कि पारिवारिक के साथ-साथ संसार का सबसे बड़ा सुख संतान सुख है। प्रत्येक दंपत्ति की इच्छा होती है कि उसका एक हंसता खेलता परिवार हो। उसके घर में बच्चों की किलकारियां गूंजे। कुछ दंपत्ति इस सुख से वंचित रह जाते हैं। इसे सामान्य भाषा में बाझिन कहते हैं। गांव देहात में महिला को इस बाझिन शब्द का दंश सबसे ज्यादा झेलना पड़ता हैं। बहरहाल यह समस्या पुरूष और महिला दोनों में पाई जाती है। हालांकि बच्चा नहीं होने का दोषी महिला को ही माना जाता है।

निर्मात्री सुधा पाण्डेय, सह निर्मात्री विभा सिंह, लेखक रवि पाण्डेय, संगीत सावन मिश्रा, सह निर्देशक विशाल बुराडे, गीत प्यारेलाल यादव ‘कवि’, आजाद  सिंह, राजेश मिश्रा, रवि पाण्डेय, छायांकन श्रीजय कुमार और रंजन यादव, मारधाड़ मुकेश राठौर, नृत्य कानू मुखर्जी आदि का है।

भोजपुरी के चर्चित चेहरे कुणाल सिंह, माया यादव के साथ मुख्य भूमिका में राकेश जायसवाल, अंजली सिंह, नंदिनी चैबे, पूजा सिंह हैं। विलेन की भूमिका सुनील पाण्डेय, पुन्नू पाण्डेय, विभा सिंह व पूनम वर्मा आदि निभाएंगे।