अभिनेता शेखर सुमन की मां का हुआ निधन, बोले- तबाह और अनाथ महसूस कर रहा हूं

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अभिनेता शेखर सुमन पर दुखों का पहाड़ टूटा है। अभिनेता की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, इस दुखद खबर की जानकारी खुद शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर दी है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेता को सांत्वना दे रहे हैं।

कुछ देर पहले ही शेखर सुमन ने ट्वीट करते हुए ये दुखद खबर सभी के साथ साझा की। शेखर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरी प्यारी मां, जिन्हें में इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था, बीते दिन उनका निधन हो गया। मैं खुद को तबाह और अनाथ महसूस कर रहा हूं। वो हमारे लिए हर समय मौजूद रहती थीं। मैं आपको अपनी अंतिम सांस तक याद रखूंगा, आपके आशीर्वाद के लिए शुर्क्रिया।’