पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी : वीसी

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून ‘पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इस पृथ्वी पर रहने वाले और भविष्य में आने वाले सभी मनुष्य को स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण में जीने का हक है। प्रकृति के साथ लगातार छेड़छाड़ करने से पर्यावरण का नुकसान बहुत ज्यादा हो रहा है। पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भमिका सबसे अहम है। उन्होंने एनएसएस के स्वयंसेवकों से पौधरोपण एवं उसका संरक्षण करने का आह्वान करते हुए कहा कि ये समझिए कि प्रकृति है तो जिंदगी है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएलएसवाई महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जेपी सिंह ने प्रकृतिक संसाधनों को आने वाले भविष्य के लिए बचाकर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सतत विकास योजना में पर्यावरण संरक्षण और उसमें संतुलन बनाए रखने के लिए बहुमूल्य सुझाव है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के आरयू के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने विषय प्रवेश कराया। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण में असंतुलन के कारण पूरे दुनिया में हलचल मची हुई है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस का विषय ‘इकोसिस्टम रेस्टोरेशन’ है। उन्होंने एनएसएस के स्वयंसेवकों से पर्यावरण संरक्षण में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की।

वेबिनार को डॉ नीता लाल, डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ भारती सिंह, अनुभव चक्रवर्ती, फलक फातिमा, दिवाकर आनंद, शुभम गुप्ता, दीप कुमारी, विकास कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। वेबिनार का संचालन संदीप कुमार और धन्यवाद डॉ पम्पा सेन विश्वास ने किया। वेबिनार में आरयू के 6 महाविद्यालय और 4 विश्वविद्यालय विभागों के 155 कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया।