झारखंडः कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए 24 जिलों में लगाये जायेंगे 38 ऑक्सीजन प्लांट

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर मचा दिया था। ऑक्सीजन के लिए लोग दर-दर भटक रहे थे। ऑक्सीजन समय पर नहीं मिलने के कारण सैकड़ों लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी।

अब तीसरी लहर में ऐसी स्थिति न हो इसके लिए सभी जिलों के हॉस्पिटल्स में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट (पीएसए प्लांट) लगाये जायेंगे। जिससे ऑक्सीजन के लिए किसी और पर निर्भर न रहना पड़े।

वहीं जिन जगहों पर पीएसए प्लांट नहीं होंगे, वहां पर सिलेंडर उपलब्ध कराये जा रहे हैं, जिससे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके।

3 कंपनियां करेंगी प्लांट का काम

केंद्र सरकार ने देशभर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनायी है। जिसके तहत झारखंड में 38 प्लांट लगाये जाने हैं। इसके लिए सरकार की ओर से ही तीन बड़े आर्गनाइजेशन को नामिनेट किया गया है, जिसमें डीआरडीओ 29 प्लांट बनायेगी, जबकि सीएमएसएस 4 और हाइट्स 5 प्लांट का निर्माण करेगी।

इन अस्पतालों में लगेंगे प्लांट

सदर हॉस्पिटल, बोकारो
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, चंदनकियारी
बोकारो जेनरल हॉस्पिटल, बोकारो
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, इटखोरी
ओल्ड सदर हॉस्पिटल, देवघर
एम्स, देवघर
पीएमसीएच, धनबाद
एसएन मेडिकल कॉलेज, धनबाद
मेडिकल कॉलेज, दुमका
हंसडिहा हॉस्पिटल, दुमका
एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर, ईस्ट सिंहभूम
सदर हॉस्पिटल, जमशेदपुर, ईस्ट सिंहभूम
सब डिवीजनल हॉस्पिटल, घाटशिला, ईस्ट सिंहभूम
सदर हॉस्पिटल, गढ़वा
सदर हॉस्पिटल, गिरिडीह
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बगोदर, गिरिडीह
सदर हॉस्पिटल, गोड्डा
सदर हॉस्पिटल, गुमला
सदर हॉस्पिटल, हजारीबाग
मेडिकल कालेज, हजारीबाग
सदर हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम, जामताड़ा
सदर हॉस्पिटल, खूंटी
सदर हॉस्पिटल, कोडरमा
सदर हॉस्पिटल, मेसो, लातेहार
वेलफेयर हॉस्पिटल, मेसो, लातेहार
सदर हॉस्पिटल, लोहरदगा
ससदर हॉस्पिटल, पाकुड़
मेडिकल कॉलेज कैंपस, पलामू
सीसीएल हॉस्पिटल, रामगढ़
रिम्स, रांची
सदर हॉस्पिटल, रांची
सब डिवीजनल हॉस्पिटल, बुंडू
सब डिवीजनल हॉस्पिटल, साहेबगंज
सदर हॉस्पिटल, सरायकेला
सदर हॉस्पिटल, वेस्ट सिंहभूम
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, खूंटपानी, वेस्ट सिंहभूम
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, मनोहरपुर, वेस्ट सिंहभूम।