पूर्व विदेश सह वित्त मंत्री और हजारीबाग से तीन बार सांसद रहे यशवंत सिन्हा ने बंगाल नतीजे के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी औश्र अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए।
जिस प्रकार से भाजपा के इन वरिष्ठ नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निजी हमले किए, उससे वहां की जनता बहुत नाराज हुई और उसी का यह परिणाम है।
वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा के इस हाल की जिम्मेदारी स्वयं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह एवं जेपी नड्डा को लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव एवं 2024 के आम चुनावों पर भी पश्चिम बंगाल विधानसभा के नतीजों का असर अवश्य होगा।