अस्पताल में दर्द से तड़पती रही महिला, इलाज के अभाव में तोड़ दिया दम

बिहार
Spread the love

मुंगेर। मुंगेर सदर अस्पताल में दर्द से महिला तड़पती रही। जब तक उसका इलाज शुरू होता, उसने दम तोड़ दिया। महिला जमालपुर प्रखंड के पढहम गौव निवासी कांति देवी थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे टोटो से मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया था। कोविड टेस्ट निगेटिव आने के बाद उसे इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया। परिजनों के अनुसार वहां किसी कर्मचारी ने उस महिला को टोटो से उतारने की जहमत नहीं उठाई।

बीमार महिला दर्द से तड़पती रही, उसे किसी डॉक्टर ने देखा तक नहीं और अंत में उसकी सांसों की डोर टूट गईं। इस संबंध में सिविल सर्जन इंद्रकुमार आलोक ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी।