जंगली फल खाने से तीन बच्चे बीमार, एक की हालत नाजुक

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के झुमरा पहाड़ के निकट बलथरवा गांव में तीन बच्चे जंगली फल बहेरा खाने से बीमार पड़ गये। इसमें एक चार वर्षीय बच्ची की हालत नाजुक है। उसका इलाज बिष्णुगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में चल रहा है। उक्त बच्ची दो दिनों से अचेत अस्पताल में पड़ी है। अन्य दो बच्चों की स्थिति में सुधार है।

जानकारी के अनुसार बलथरवा गांव में शादी समारोह चल रहा था। दो दिन पूर्व अपने घर के बगल में तीनों बच्चे खेल रहे थे। खेल-खेल में ही बच्‍चों ने बहेरा फल तोड़कर खा लिया। तीनों बच्चे घर आकर सो गये। काफी देर के बाद भी बच्चे के नहीं उठे। काफी प्रयास के बाद मनोज कुमार पहाड़िया के दो बच्चों में अरण्य राज (5) और अरव राज (3) की नींद खुली। इसके बाद बच्चे रोने लगे।

तीन दिन बाद भी रोहित कुमार महतो की चार वर्षीय बच्ची कोमल कुमारी को होश नहीं आया है। बच्ची का इलाज जारी है। बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि बहेरा फल होता है। उसे कच्चा खाने से नशा होता है। उसी फल को बच्चों ने खा लिया। उन्होंने बताया कि बच्चों की स्थिति बिगड़ता देख चतरोचटी स्थित अस्पताल लाये तो वहां चिकित्सक नहीं मिले। आनन फानन में सभी बच्चों को बिष्णुगढ़ स्थित अस्‍पताल में इलाज के लिए दाखिल किया गया। वहां इलाज जारी है।