सूरत-हटिया समर स्पेशल ट्रेन का मधुपुर तक किया गया विस्तार

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए सूरत-हटिया-सूरत सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन का मधुपुर तक विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन मधुपुर तक जाएगी एवं मधुपुर से खुलेगी। इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 17 कोच एवं वातानुकूलित 3- टियर और वातानुकूलित 2- टियर के 1 संयुक्त कोच सहित 24 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09081 सूरत-मधुपुर  सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सूरत से (गुरुवार) 20 मई और 27 मई, 2021 को चलेगी।

सूरत प्रस्थान  14:20 बजे, भुसावल आगमन 19:45 बजे प्रस्थान 19:50 बजे, नागपुर आगमन 02:05 बजे प्रस्थान 02:10 बजे, दुर्ग आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:15 बजे, बिलासपुर आगमन 08:45 बजे प्रस्थान 09:00 बजे, राउरकेला आगमन 13:55 बजे प्रस्थान 14:10 बजे, हटिया आगमन 17:30 बजे प्रस्थान 17:45 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 20:30 बजे प्रस्थान 20:35 बजे, धनबाद आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 21:55 बजे एवं मधुपुर आगमन 00:15 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 09082 मधुपुर-सूरत सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन मधुपुर से (शनिवार) 22 मई और 29 मई, 2021 को चलेगी।

मधुपुर प्रस्थान 15:15 बजे, धनबाद आगमन 17:55 बजे प्रस्थान 18:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 19:45 बजे प्रस्थान 19:50 बजे, हटिया आगमन 22:35 बजे प्रस्थान 22:50 बजे, राउरकेला आगमन 01:50 बजे प्रस्थान 02:00 बजे, बिलासपुर आगमन 06:35 बजे प्रस्थान 06:50 बजे, दुर्ग आगमन 09:25 बजे प्रस्थान 09:30 बजे, नागपुर आगमन 13:25 बजे प्रस्थान 13:30 बजे, भुसावल आगमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:15 बजे एवं सूरत आगमन 02:20 बजे होगा।